
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल श्री के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना