March 11, 2026

यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

उच्च अधिकारियों के निर्देशन में आज आदर्श इंटर कॉलेज, खेड़ली बहादराबाद में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उप निरीक्षक पंकज जोशी, अपर उप निरीक्षक यातायात नवनीत त्यागी द्वारा प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता चौहान व अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को निम्न बिंदु पर जागरूक किया गया-

🚨 यातायात लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं:

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और लापरवाही से बचने की सीख दी गई।

· 🏥 गुड समैरिटन योजना:

दुर्घटना के बाद पीड़ितों की सहायता करने वाले “गुड समैरिटन” के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही “गुड समैरिटन स्कीम” के बारे में भी बताया गया।

· ⚠️ नाबालिग द्वारा वाहन चलाना:

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं और उनके गंभीर परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।

· ⚖️ मोटर वाहन अधिनियम 199(A) के प्रावधान:

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कानूनी प्रावधानों और दंड के बारे में समझाया गया।

🎯 कार्यक्रम का उद्देश्य:

यह कार्यक्रम युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने और सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

*सुरक्षित सड़क, सुरक्षित भविष्य* !

🚸 यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें!