रुद्रप्रयाग ।।सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 19-01-2026 को नेगी जनरल स्टोर/होटल, स्थान गबनीगांव, जो कि चंद्रापुरी से लगभग 3–4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, में आग लगने की घटना घटित हुई है।
उक्त घटना में दुकान के साथ-साथ दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन विभाग द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आग पर नियंत्रण का कार्य किया गया। इस दौरान रिन्यू जल ऊर्जा कुण्ड के कर्मचारियों द्वारा वाहनों के माध्यम से जल आपूर्ति में सहयोग प्रदान किया गया।
वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आवश्यकतानुसार स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

More Stories
सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य :मंत्री राम सिंह कैड़ा
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया