मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद आएंगे:राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता को देंगे श्रद्धांजलि, उपमुख्यमंत्री पाठक भी पहुंचेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को देवबंद पहुंचेंगे। वह लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी राज्यमंत्री के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे।
राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत का आकस्मिक निधन गत 13 जनवरी को हो गया था। उनकी रस्म तेरहवीं 25 जनवरी को होगी। निधन के बाद से जड़ौदा जट्ट गांव स्थित राज्यमंत्री के आवास पर राजनेताओं, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर 3:30 बजे देवबंद पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से 3:10 बजे रवाना होगा और 3:30 बजे देवबंद में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वे कार द्वारा राज्यमंत्री बृजेश सिंह के जड़ौदा जट्ट स्थित आवास पर जाएंगे।
मुख्यमंत्री 3:40 बजे से 3:55 बजे तक आवास पर रुककर श्रद्धांजलि देंगे और शाम 4:00 बजे सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

More Stories
08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन, सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण
जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नेलाॅजी संस्थान द्वारा ‘उमंग’ खेल-कूद का आयोजन