*शहीद दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार ने दी मौन श्रद्धांजलि*
हरिद्वार। शहीद दिवस के रूप में मनाए जाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर, बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । आज सुबह ठीक 11 बजे सायरन के बजते ही, बीएचईएल हरिद्वार के हजारों कर्मचारियों ने, अपने-अपने कार्यस्थल पर खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि दी । वाहनों पर चल रहे कर्मचारियों ने भी, सायरन के बजते ही वाहन रोककर अपने-अपने स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने कहा कि गांधीजी ने अपनी दूरदर्शिता और अहिंसक नेतृत्व के द्वारा, आजादी की लड़ाई को नैतिक आधार प्रदान किया । उन्होंने बताया कि शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य उन सभी वीरों को याद करना है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया । साथ ही यह दिन हमें एक मजबूत एवं बेहतर भारत के निर्माण की दिशा में, कार्य करने की भी प्रेरणा देता है ।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में महाप्रबंधकगण, डीआरओ, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि भी शामिल रहे ।

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर