गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य में ज्वालापुर में निकाली शोभा यात्रा
हरिद्वार। संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंती के अवसर पर ज्वालापुर रेलवे फाटक के समीप स्थित गुरु रविदास आश्रम में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।जिसमें ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई खेमेन्द्र सिंह गंगवार, समाजसेवी एवं भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग और कोटद्वार के अभियोजन अधिकारी विक्रांत राठौर भी शामिल हुए। कमल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल राठौर ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
ज्वालापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास 649वीं जयंती (2026) के उपलक्ष्य में ज्वालापुर में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। यात्रा में आकर्षक झांकियां, भजनों पर नाचते श्रद्धालु और भारी भीड़ देखी गई, जो सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश दे रही थीं।
शोभा यात्रामुख्य आयोजन: ज्वालापुर फाटक स्थित रविदास मंदिर से मौ0 कडच्छ ज्वालापुर भवन तक हुए।
हरिद्वार में रविदास शोभा यात्रा की मुख्य विशेषताएंः
ज्वालापुर में भव्य आयोजनः– ज्वालापुर फाटक स्थित रविदास मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई जो मुख्य मार्गों (शास्त्रीनगर, अम्बेडकर नगर, कडच्छ, कैथवाडा, मण्डीकुंआ, रेलवे चौकी ज्वालापुर, ज्वालापुर फाटक से होकर) ज्वालापुर स्थित रविदास भवन तक गई।
आकर्षण का केंद्रः शोभायात्रा में संत रविदास जी की आकर्षक झांकी, बैंड-बाजे और श्रद्धालुओं का उत्साह मुख्य आकर्षण रहा।
सामाजिक समरसता का संदेशः इस वर्ष की यात्रा ने समानता, करुणा और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया।
भव्य स्वागतः जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की।
भंडाराः शोभायात्रा से पहले ज्वालापुर मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
साधु-संतों की भागीदारीः कई संत समाज के लोगों ने इसमें भाग लिया।
यह यात्रा हर वर्ष की तरह बेहद हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें सामाजिक एकता का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर योगेश कुमार, पूर्व पार्षद नेपाल सिंह, संजय पुंडीर, जोगिंदर राठौर, प्रशांत राठौड़, राजन राठौड़, लक्की राठौर, लक्की वर्मा, सुमित भार्गव, दिवाकर, राहुल, अमन सिंह राठौड,़ सचिन दाबड़े , टेकचंद आजाद, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश सिंह, विक्रांत सिंह, कमल राठौर आदि मौजूद रहे

More Stories
परमार्थ निकेतन में रक्तदान शिविर का आयोजन
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आगामी शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक
महिला एवं बाल अपराध के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति