थाना बहादराबाद
अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु SSP हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
गोकशी, चोरी, लूट, लड़ाई-झगड़ा, अवैध शराब/अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों से जुड़े आदतन अपराधियों पर बहादराबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई
थाना बहादराबाद में खोली गई 10 व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट
अपराधियों की प्रत्येक गतिविधि पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा जनपद में गोकशी, मादक पदार्थों/मादक द्रव्यों की तस्करी, अवैध शस्त्र, अवैध शराब, लूट, चोरी, नकबजनी, लड़ाई-झगड़ा, बलवा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ऐसे 10 आदतन अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गई है, जो उपरोक्त अपराधों में संलिप्त रहे हैं।
इन सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधि पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी तथा नियमानुसार प्रत्येक माह थाने में परेड कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

More Stories
नाबालिग किशोरी मामले में हरिद्वार पुलिस का फौरी एक्शन
अपराध और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत SSP नवनीत सिंह का स्पष्ट निर्देश, ज़ीरो टॉलरेंस
पिरान कलियर दरगाह व रुड़की बस अड्डे पहुंची बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें