मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से देश को गौरवान्वित किया है। यह विजय देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
ऋषिकेश में 10 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण
उत्तराखंड स्थापना दिवस के पर राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं समस्त प्रदेशवासियों को परमार्थ निकेतन से उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक