जिलाधिकारी व एसएसपी ने किए मृतक पत्रकार आश्रितों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित
-पत्रकार कल्याण कोष से तीन पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक पत्रकार को रू. 05-05 लाख की सहायता के चैक किये वितरित
हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) से मृतक पत्रकार आश्रितो एवं गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को आर्थिक सहायता का चैक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा वितरित किए गए,इस अवसर पर पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा समाज के हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है। तथा आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को इव गंभीर बीमारी के कारण मृतक पत्रकारों के आश्रितों एवं गंभीर रूप से बीमार सक्रिय पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जो कि एक सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि जो पत्रकार ईमानदारी ,नागरिक कर्तव्य व शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करते हुए अल्पसमय में चले गए उनके आश्रित परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से 5 लाख की सहायता देकर एक अभिभावक की अनुभूति कराई है।

पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा व अमित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार व सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी जी की सकारात्मक पहल ने पहली बार शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया की 15 मृतक पत्रकारों के परिजनों व 2 गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त पत्रकारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।हरिद्वार जनपद से श्रीमती अक्षिता शर्मा पत्नी अरुण शर्मा,श्रीमति सरिता पत्नी अमर सिंह व श्रीमती चंदा देवी पत्नी नरोत्तम शर्मा तथा गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकार विवेक शर्मा को 5-5 लाख के चैक वितरित किये गए।
इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष् धर्मेंद्र चौधरी,जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित पत्रकारगण मुख्य रुप से शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
हुड़दंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया