*राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।*
*राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 हेतु हरिद्वार जनपद में 13 फरवरी को चयन ट्रायल।
*हरिद्वार।जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की आफिशियल यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक गोरल चौड मैदान, चम्पावत में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद हरिद्वार को भी आमंत्रण प्राप्त हुआ है। हरिद्वार टीम के चयन हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 13 फरवरी 2026 को स्पार्क एकेडमी, झबीरन जट मंगलौर वॉलीबाल मैदान में अपराह्न 3:30 बजे से किया जाएगा।
खिलाड़ी का उत्तराखण्ड का चयन हेतु सभी प्रतिभागी अपने साथ जरूरी दस्तावेज जिसमें स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य दस्तावेज लाने आवश्यक है।
अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर- 9927607877, 7017866824 मिन्कू से सम्पर्क किया जा सकता है ।

More Stories
नाबालिग किशोरी मामले में हरिद्वार पुलिस का फौरी एक्शन
अपराध और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत SSP नवनीत सिंह का स्पष्ट निर्देश, ज़ीरो टॉलरेंस
पिरान कलियर दरगाह व रुड़की बस अड्डे पहुंची बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें