*वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन*
वनों की आग से रक्षा के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा वनाग्नि सुरक्षा के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर वनों की सुरक्षा को लेकर छात्र- छात्राओं तथा अध्यापकों को जागरूक किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज दैडा में आयोजित गोष्ठी के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने उपस्थित छात्र- छात्राओं तथा विद्यालय के अध्यापकों को वनाग्नि के प्रतिकूल प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। गोष्ठी के दौरान उन्होंने सभी को वनाग्नि के प्रति जागरूक करने के अलावा मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के लिए विस्तृत जानकारी से भी अवगत कराया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर