भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को प्रस्तुत करते हुए उत्तराखंड की लोक कलाकार सुश्री ज्योति जोशी ने ऐपण की महत्ता एवं इसकी परंपरागत विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में आने वाले स्थानीय लोगों द्वारा उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को अत्यंत सराहा गया।
उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्योति ने उत्तराखंड विधानसभा भवन, देहरादून तथा उत्तराखंड विधानसभा भवन (गैरसैंण) में भी ऐपण कला की भव्य प्रस्तुति देकर इसकी सुंदरता को व्यापक रूप से स्थापित किया है।

More Stories
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया बैठक में उठाए मुद्दों को अनसुना करने का आरोप
होटल संचालक पर लगाया कैमरे के जरिये घरों में ताक झांक का आरोप
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभियान