*हरिद्वार पुलिस*
*पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्री जितेंद्र कुमार मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के पद पर स्थानांतरण विदाई*

जनपद हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर तैनात रहे श्री जितेंद्र कुमार मेहरा के जनपद बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के पद पर स्थानांतरण होने पर आज हरिद्वार पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने श्री मेहरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने सदैव टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अधीनस्थों का मार्गदर्शन किया और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
श्री मेहरा ने अपने संबोधन में हरिद्वार पुलिस परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार में मिला सहयोग और अनुभव उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संदेश दिया।
हरिद्वार पुलिस परिवार ने उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


More Stories
नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
सुरक्षित एवं सुगम कुम्भ आयोजन के उद्देश्य से CCR हरिद्वार में यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस चौकस