मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री जोशी एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है तथा हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार