देहरादून ।देहरादून। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा अराजकता फैलाने के प्रयास के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महानगर कार्यालय देहरादून से कांग्रेस मुख्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो विपुल मंडोली ने कहा कि देश की प्रगति और तकनीकी विकास के महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का व्यवधान लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रही है। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तकनीकी क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और ऐसे में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत, महानगर प्रभारी संकेत नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट प्रगति रावत प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, शुभम सीमल्टी आर्यन उनियाल ,गिरीश भट्ट प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तोमर के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

More Stories
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई