*डाटा माइग्रेशन के चलते बाधित रहेंगे राशन कार्ड संबंधी कार्य* 
जनपद के अंतर्गत वर्तमान में राशन कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। भारत सरकार के द्वारा स्मार्ट पीडीएस योजना के अन्तर्गत पूरे भारत वर्ष में सभी राज्यों के लिए एकीकृत/उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी प्रेम बल्लभ सती ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राज्य के आरसीएमएस पोर्टल के डाटा को यूआरसीएमएस पोर्टल में माइग्रेट किया जाना है जिस कारण दिनांक 26 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक आरसीएमएस पोर्टल पर होने वाले राशन कार्ड एवं उचित दर विक्रेता दुकान आवंटन से सम्बन्धित समस्त कार्य स्थगित/बाधित रहेंगे।

More Stories
चारधाम यात्रा; यात्री पंजीकरण बुलेटिन
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी
बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कार्यशाला का आयोजन