*हरिद्वार के ‘इक्षा शुक्ला’ बनीं कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नर्सिंग ऑफिसर* 
सुभाषनगर ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी इक्षा शुक्ला देश के प्रतिष्ठित ई. एस. आई. सी. में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं देंगी , इक्षा शुक्ला ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की है , बेहद ही सामान्य परिवार से आने वाली इक्षा शुक्ला की इस सफलता ने परिवार का नाम रोशन किया है
इक्षा ने सी.बी.एस.ई. बोर्ड से सम्बद्ध विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भेल सेक्टर 5 से इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2019 में उत्तीर्ण करने के पश्चात उत्तराखंड राज्य की नर्सिंग प्रवेश परीक्षा अनारक्षित वर्ग से पूरे राज्य में 13वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण कर स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून उत्तराखंड में दाखिला लिया व वर्ष 2025 में बी.एस.सी. नर्सिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इक्षा को अपनी पहली नियुक्ति जाजमऊ ई.एस.आई.सी अस्पताल, कानपुर , उत्तर प्रदेश में प्राप्त हुई है ।
इक्षा के पिता श्री नागेंद्र शुक्ला हरिद्वार के सिडकुल स्थिति बी एस एल स्काफ्फोल्डिंग में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत है व माता गृहणी हैं , तीन भाई बहनो में सबसे बड़ी इक्षा ने अपनी छोटी बहन व भाई के लिए भी एक मिशाल पेश की है, हालांकि इक्षा की छोटी बहन भी बहुत ही मेधावी छात्रा हैं व नीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं , छोटा भाई भेल हरिद्वार के डी पी एस स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है ।

More Stories
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में भगवान श्री जगन्नाथ जी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति समारोह संपन्न
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण में कार्यवाही
जिला अधिकारी द्वारा जिला आपदा प्रबन्धन के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई