*09 मार्च को आयोजित होगा दिव्यांग शिविर*
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी सोमवार को आयोजित होने वाला दिव्यांग/विकलांग शिविर होली पर्व के कारण स्थगित कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि दिव्यांगों के लिए पूर्व में 02 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। जिसे होली पर्व के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह शिविर 09 मार्च को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।।

More Stories
गीता आश्रम की रथ यात्रा में उमड़े साधु-संत व श्रद्धालु, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन
भावभीनी विदाई समारोह
परमार्थ निकेतन में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का दर्शनार्थ आगमन