*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामना*
*हरिद्वार। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द,भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। होली हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के प्रति सद्भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि एवं खुशियों के विविध रंग लेकर आए,यही मां गंगा से प्रार्थना है l रंगों के इस त्योहार को सभी लोग शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएँ।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम