हरिद्वार। हरिद्वार में आज शुक्रवार को धूमधाम से रंगो का त्योहार होली मनाया गया है। हरिद्वार में होली के पावन अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर शुभ कामनाएं दी। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।
हरिद्वार में होली पारंपरिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई। जिसमे प्रमुख रूप से अखाड़ों, जिला कारागार (Jail) में कैदियों ने रंगों की होली खेली। इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों, मोहल्लों और स्थानीय धर्मशालाओं में व्यापारियों तथा निवासियों ने रंग और फूलों के साथ होली का आनंद लिया।

जिला कारागार: बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली मनाई।
व्यापार मंडल कार्यक्रम: शहर के प्रमुख स्थानों और धर्मशालाओं में व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली।
पारंपरिक उत्सव: शहर की सड़कों और बाजारों में उमंग का माहौल रहा।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम