केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने घिमतोली-स्वाँरी ग्वांस तक मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। जिला योजना के अंतर्गत 32.50 लाख रुपये की लागत से 1.1 25 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा । इस मौके पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण की माँग की जा रही थी। कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी,जिला पंचायत सदस्य जयवर्द्धन कांडपाल,मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती श्रीमती मंजू देवी,ग्राम प्रधान कविता देवी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए