March 16, 2026

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

*उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी*

– *सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स*

– *शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह*

– *उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से शुरु होगा विशेष गहन पुनरीक्षण*

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर निर्वाचन विभाग राजस्थान ने उत्तराखंड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। सोमवार को देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान श्री नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में समपन्न एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT, SLMT) ने भी प्रतिभाग किया।

बैठक ने दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमीं है सम्बंधित अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए ससमय मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एमएम तिवारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एनके मीणा, देहरादून जनपद के सीडीओ श्री अभिनव शाह, सहित सभी जनपदों जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स एसएलएमटी, एनएलएमटी ने भी प्रतिभाग किया।