*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील रूड़की का निरीक्षण*
*तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से की जाय कार्यवाही*
*तहसील में लम्बित वादों का प्राथमिक से किया जाय निस्तारण*
*हरिद्वार।ि लाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज तहसील रूड़की में कम्प्यूटर लैब के शुभारंभ के अवसर पर तहसील रूड़की कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से कार्रवाई की जाय, इसमें किसी भी तरह से कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर दुबारा तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी अभिलेखों को ठीक ढंग से रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील में लम्बित वादों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो वाद लम्बे समय से निस्तारण हेतु लम्बित है ऐसे वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेट, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, तहसील विकास अवस्थी सहित सम्बन्धित कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में राज्यभर में होंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा के मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 21 खाद्य नमूने जांच को भेजे