*नैनीताल/ देहरादून । नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि *प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें*
उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है।
मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

More Stories
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत देहरादून में महिला जनसुनवाई 30 अक्टूबर को
नालसा के ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’ के तहत देहरादून में व्यापक पहल
भारतीय पैदल सेना दिवस एवं शौर्य दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में आये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सैकड़ों जवानों का दल