उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, देहरादून के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उनके विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग की कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में रोजगार प्रयाग पोर्टल पर एक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। उक्त विज्ञप्ति तत्समय वर्ष 2024 के लिए थी, जो वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है।
मुख्य अधिशासी अधिकारी के अनुसार हाल ही में कुछ माध्यमों से यह भ्रामक जानकारी प्रसारित हो रही है, कि उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के 253 पद वर्तमान में रिक्त हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह सूचना पूर्णतः निराधार है तथा वर्तमान समय में इस कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कोई पद रिक्त नहीं हैं।
उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न किया जाये तथा केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही सही माना जाए।

More Stories
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
टिहरी गढ़वाल में के.एल. टम्टा बने नए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, खुशी की लहर
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित