हरिद्वार*नवरात्रों प्रारंभ से एक दिवस पूर्व एवं प्रचलित रमजान के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी (CEIR) के तहत उदास चेहरों पर लौटायी मुस्कान*
*अपने खोए मोबाईल फोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाईल स्वामियों को हरिद्वार पुलिस ने दिया नवरात्रों का तोहफा।*
*CEIR पोर्टल एवं अन्य माध्यम से ढूँढ निकाले 120 मोबाईल फोन, कीमत लगभग पचास लाख रुपये (5000000/-Rs)* 
*देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किये गए मोबाईल फोन को विभिन्न राज्यों के मोबाईल स्वामियों को पुलिस अधीक्षक अपराध ने किये सुपुर्द*
*अगर आपका भी खो जाता है मोबाइल तो घबराएं नहीं उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को अवश्य दें*
श् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारी को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा *CEIR पोर्टल एवं अन्य माध्यम से खोए हुए 120 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पचास लाख (5000000 रुपये)* है।
खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि अन्य राज्यों से बरामद किये गए। बरामद मोबाइल फोन में से 37 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी *गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पं9जाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये कोतवाली नगर हरिद्वार नहीं आ पाए* जिनके मोबाईल फोनो को हरिद्वार पुलिस द्वारा*कोरियर सर्विस के माध्यम से* मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें जाएंगे ।
खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।
*हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अगर आपका भी कोई मोबाइल खो जाता है तो इसकी सूचना संबंधित थाने को अवश्य दें हरिद्वार पुलिस प्रयास करेगी कि आपके मोबाइल जल्दी से जल्दी ढूंढ कर आपको उपलब्ध कराएगी आप धैर्य रखें*

*रिकवर मोबाईल फोन का विवरण*
1-VIVO- 21
2-OPPO-19
3-SUMSUNG-11
4-REALMI-24
5-MOTO-09
6-REDMI-16
7-ONEPLUS-10
8-TECNO-02
9-POCO-03
10-XOMI-02
11-IQ-03
*कुल बरामद मोबाईल फोन=120, जिनकी कीमत लगभग 5000000/-Rs (पचास लाख रुपये)*
*पुलिस टीम*
1.- * रितेश शाह –प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार*
2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3- उ0नि0 चरण सिंह चौहान
4-उ0नि0 ब्रह्मदत्त बिजल्वाण
5-उ0नि0 संजीत कण्डारी
6- कानि0 311 ना0पु0 राकेश सिंह
7-कानि0 516 निर्मल

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में कुंभ – 2027 के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई
माॅक ड्रिल में देखने को मिला अच्छा समन्वयः सचिव सुमन
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित