*बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*
हरिद्वार, 19 मार्च: बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जिला कारागार, हरिद्वार में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता एवं प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. शारदा स्वरूप ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बीएचईएल का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं है, बल्कि सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है । उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा शिविर, सामाजिक सरोकारों के प्रति बीएचईएल के समर्पण का प्रतीक है । डॉ. शारदा स्वरूप ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सीय परामर्श से, अनेक बीमारियों की शुरूआत में ही पहचान की जा सकती है । उन्होंने बंदियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ।
उल्लेखनीय है कि इस शिविर में बीएचईएल चिकित्सकों द्वारा लभगभ 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, आवश्यक परामर्श दिया गया तथा दवाईयां भी प्रदान की गई । इस अवसर पर जेलर श्री सोमदेव, डिप्टी जेलर श्रीमती श्वेता जोशी सहित सीएसआर विभाग के अधिकारी, बीएचईएल चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टॉफ के सदस्य तथा जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण*
मुख्यमंत्री ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन