March 25, 2026

बीएचईएल हरिद्वार के गुणता चक्र ने जीता प्रथम पुरस्कार

*बीएचईएल हरिद्वार के गुणता चक्र ने जीता प्रथम पुरस्कार*

हरिद्वार  बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप के गुणता चक्र संख्या 740 ‘शौर्य’ ने, कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय गुणता चक्र सम्मेलन में, ऑनलाइन माध्यम से भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इस सम्मेलन में देशभर से लगभग 40 क्वालिटी सर्कल्स ने भाग लिया ।

बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि श्री सौरभ (फैसिलिटेटर), श्री ओम कृष्ण निगम (लीडर) तथा सदस्य श्री आशुतोष, श्री अनिल कुमार, श्री पंकज कुमार एवं श्री मोहम्मद अनवर ने, अपनी लगन व मेहनत से बीएचईएल हरिद्वार का नाम रोशन किया है । महाप्रबंधक (टरबाइन) श्री एन. पी. रॉय तथा महाप्रबंधक (क्यू एवं बीई) श्री प्रशांतो माजी ने भी, टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की ।

टीम द्वारा प्रस्तुत केस स्टडी में स्टीम टरबाइन ब्लेड निर्माण हेतु बड़े क्रॉस-सेक्शन ब्लैंक्स की मशीनिंग के लिए, संशोधित हेडस्टॉक क्लैम्पिंग जॉ के विकास को दर्शाया गया, जिससे उत्पादकता एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है । श्री आनंद कुमार शर्मा (अपर महाप्रबंधक) एवं श्री संजीव कुमार (क्वालिटी सर्कल क्षेत्र समन्वयक) ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व, क्वालिटी सर्कल “शौर्य” ने जनवरी 2026 में चंडीगढ़ में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय फाइनल प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था ।