March 26, 2026

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

*कोतवाली ज्वालापुर*

*शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*

*शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर 02 व्यक्तियों को ज्वालापुर पुलिस ने हिरासत में लिया*

*समझाने के वाबजूद भी कर रहे थे आपस में झगड़ा*

दिनांक 25-03-2026 को चौकी रेल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच के क्रम में चौकी प्रभारी बाजार उ0नि0 अंशुल अग्रवाल द्वारा चेतक कर्मियों के माध्यम से दोनों पक्षों को चौकी बाजार, ज्वालापुर बुलाया गया।

समझाने के प्रयास के दौरान दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही आपस में लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनों को अन्तर्गत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया।

हिरासत में लेने के पश्चात दोनों आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

1. सावेज पुत्र इस्तखार निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र– 23 वर्ष)

2. अली नवाज पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला घोसियान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र– 28 वर्ष)

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 अंशुल अग्रवाल

2. का0 आलोक नेगी