October 22, 2026

अपराध पर प्रभावी अंकुश हेतु सघन चैकिंग अभियान जारी

*हरिद्वार पुलिस*

*अपराध पर प्रभावी अंकुश हेतु सघन चैकिंग अभियान जारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक चैकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों को रोककर गहन पूछताछ की जा रही है।

इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

आमजन द्वारा भी पुलिस को पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

You may have missed