*14 टीमें, 218 खिलाड़ी, शुरू हुआ रोमांच*
*24वीं उत्तराखण्ड अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग उद्घाटन*
*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बने मुख्य अतिथि, एसएसपी नवनीत सिंह ने बुके देकर किया स्वागत*
*उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर खिलाड़ी देखे पुलिस के जवान, शानदार मार्च पास से दर्शकों का मन मोहा*
*विभिन्न जनपद से आए खिलाड़ियों के बीच तीन दिन की जोर आजमाइश के बाद होगा विजेता का फैसला*
*जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामना, स्वस्थ शरीर के लिए खेलों को बताया जरूरी*
दिनांक 09-04-2026 को पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हुई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बने जिनका एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास का गवाह बने परेड ग्राउंड व दर्शकों की खचाखच भीड़ के बीच मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई।
इस दौरान श्री नवनीत सिंह द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसला अफजाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व विजेता बनने की शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता में कुल 14 टीम के 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने कौशल का उदाहरण पेश करेंगे।
आज के मैच के परिणाम से आपको कुछ देर बाद अवगत कराया जाएगा।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण