हरिद्वार ।नीति आयोग आकांक्षी विकासखंड बहादराबाद के बाल विकास परियोजना बहादराबाद- 2 मे संपूणर्ता अभियान 2.0 के अन्तर्गत राष्ट्रीय मातृत्व दिवस का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र सीतापुर 1,2 मे किया गया। जिसमें महिलाओं को मातृत्व दिवस के विषय मे जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। छ माह तक बच्चों को माँ के दूध के अलावा अन्य कोई आहार नहीं देना है। सातवे महीने से ऊपरी आहार शुरू करना है जिससे बच्चे को पोषण मिले।

किशोरी बालिकाओ को भी एनीमिया की कमी से होने वाली समस्याओं के बारे मे जानकारी दी गई एव सभी को सेनेटरी पैड प्रयोग करने की उपयोगिता के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। बेहतर पोषण के लिए सभी को गुड और चना वितरित किया गया जिसको सभी ने साथ में मिलकर खाया। सभी किशोरियो को किशोरी किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमति गीतिका गोयल ने की । कार्यक्रम मे सुपरवाइजर अर्चना , क्षेत्रीय सभासद विनीत चौहान, नीति आयोग से नरेंद्र गुप्ता, वालंटियर नयन घई, आंगनबाड़ी कार्यकञी पूनम यशोदा, सरीता, विनीता, सुमन, सीमा आदि ने प्रतिभाग लिया गया। किशोरियों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पोषण संबंधी पेंटिंग बनाई गई। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, बहादराबाद 2 श्रीमती गीतिका गोयल के द्वारा महिलाओं को पोषण के संबंध में, किशोरियों को विभागीय योजनाओं व पोषण संबंधी जानकारी दी गई । सुपरवाईजर श्रीमती अर्चना के द्वारा टीकाकरण और पोषाहार के बारे में जानकारी दी गई। 2 धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट दी गई।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण