आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनसभा एवं रोड शो की तैयारियों के दृष्टिगत आज महानगर देहरादून की सभी विधानसभाओं में व्यापक बैठकें आयोजित की गईं।
इन बैठकों में जनसभा एवं रोड शो को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। सभी विधायकों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु जागरूक करने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम देहरादून के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। जिन कार्यकर्ताओं को स्वागत स्थलों एवं मानव श्रृंखला के विभिन्न बिंदुओं पर दायित्व सौंपे गए हैं, वे समय से पूर्व अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर अनुशासन एवं संगठन शक्ति का परिचय दें।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनभावनाओं और उत्साह का प्रतीक बनेगा। सभी कार्यकर्ता मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।
बैठक में विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर , उमेश शर्मा Kau, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण