October 21, 2026

वीवीआईपी ड्यूटी हेतु जिलाधिकारी ने पांच प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून के लिए किया अवमुक्त

वीवीआईपी ड्यूटी हेतु जिला अधिकारी ने पांच प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून के लिए किया अवमुक्त

हरिद्वार।मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार का दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जनपद देहरादून प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल मंडल के आदेश के क्रम में जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के पांच प्रशासनिक अधिकारियों को जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन फिंचाराम चौहान, डिप्टी कलेक्टर / विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरव असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुसुम चौहान एवं उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को वीवीआईपी ड्यूटी हेतु देहरादून के लिए अवमुक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के प्रारंभ होने से कार्यक्रम की समाप्ति तक जनपद देहरादून में तैनात रहेंगे तथा अपनी योगदान आख्या 11अप्रैल 2026 की सांय तक जिलाधिकारी देहरादून को देना सुनिश्चित करें।

You may have missed