जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से की पोर्टल के माध्यम से स्व गणना करने की अपील
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा जनगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें पोर्टल के माध्यम से सेल्फ इनुमेरेशन मतलब स्वयं द्वारा वेबसाइट पर जाकर अपने घरों की मार्किंग कर सकते हैं और उसमें जो मूलभूत सुविधाएं घर में उपलब्ध हैं उसके बारे में बता सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सेल्फ इनुमेरेशन 10 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। इसमें कोईभी नागरिक se.census.gov.in वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने मोबाइल के माध्यम से उसमें अपने घर को लोकेट कर सकते हैं तथा गूगल मैप से और साथ ही उसके बाद उसमें आप अपने घर की पूर्ण जानकारी तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में स्वयं उसमें जानकारी उपलब्ध करा सकते है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद एक आईडी जनरेट होगी जिसको सेव कर सकते हैं और जब जनगणना 25 तारीख से शुरू होगी। उस समय जो भी जनगणना टीम घर पर आएगी आप उसको वह आईडी दिखा सकते है। जिसकि प्रक्रिया बहुत ही आसान है।
उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपेक्षा की है कि सभी लोग अपना सेल्फ इनुमेरेशन उक्त वेबसाइट पर जरूर करें।

More Stories
देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है:एस. एम. रामनाथन
महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर कुरीतियों पर करें प्रहार
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें युवा प्रदीप बत्रा