*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी/रिफिलिंग करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही*
*रिफिलिंग करते हुए 10 घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त की गिरफ्तार व वाहन किया गया जब्त*
*हरिद्वार। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली/ रिफिलिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक द्वारा आज रावली महदूद क्षेत्र में घरेलू गैस की रिफिलिंग करते हुए 10 सिलेंडर जब्त किए गए, जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत की गई तथा एक वाहन जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया।
उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की पुलिस मौजूद रहे।

More Stories
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
कुंभ-2027 के कोर एरिया में निर्माण कार्यों को प्राथमिकता, दिन-रात चल रहे कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी की व्यवस्था
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का किया जा रहा है निरीक्षण