*चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलौर में यातायात को बाधित कर रहे विद्युत पोल को तत्काल कार्यदाई संस्था को हटाने के दिए निर्देश*
*हरिद्वार । चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जनपद हरिद्वार के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा के लिए बनाए गए ग्रीन कार्ड केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षण कर उपलब्ध की जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी वाहनों की जांच कर ग्रीन कार्ड जारी किए जाए।उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड केंद्र में यात्रियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था,शौचालयों की व्यवस्था एवं शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पंजीकरण केंद्र में आवश्यक जाम न लगे इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहन चालकों से नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए,नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनाश्चित करे।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षक करते हुए नारसन से मंगलौर के बीच फ्लाईओवर के लिए गतिमान कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए एवं मंगलौर स्थित देवबंद तिराहे पर यातायात को अवरुद्ध कर रहे विद्युत पोलो को दो दिन के भीतर हर हाल में हटवाने के निर्देश दिए,समय अवधि के अंतर्गत विद्युत पोल न हटाए जाने की दशा में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, उन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों से समन्वय करते हुए बेहतर प्रबन्धन करने के निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ ,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,एसपी देहात शेखर सुयाल,आरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की विशाल गोयल, सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
मै0 अवनी स्टोन क्रेशर का आज औचक निरीक्षण किया
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण