टिहरी गढ़वाल
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है की अपने-अपने क्षेत्रातर्गत आगामी वर्षा ऋतु में जिन स्थानों पर जल भराव की समस्याएं उत्पन्न होती है या संभावित स्थानों पर जल भराव की स्थिति हो सकती है का धरातलीय निरीक्षण एवं आपस में समन्वय बनाते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट डिटेल उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। ताकि शासन को आवश्यक कार्रवाई हेतु वस्तु स्थिति की रिपोर्ट समय पर प्रेषित की जा सके।
बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड नई टिहरी गणेश प्रसाद नौटियाल, ईओ नगर पालिका वासुदेव कंडवाल आदि उपस्थित थे

More Stories
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत लोक भवन, नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को आज गणना फॉर्म सौंपा गया