सीवर लाइन डालने के बाद दूधाधारी चौक, भूपतवाला खड़खड़ी क्षेत्र का हुआ बुरा हाल
हरिद्वार. दूधाधारी चौक, भूपतवाला खड़खड़ी क्षेत्र इन दिनों अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है, सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को, गलियों को बुरी तरह खोद कर रख दिया गया है, सीवर के पाइप डालने के बाद ठीक से भराव नहीं किया गया है जिससे रास्ते उबड़ खाबड़ बने हुए हैं,
राहगीरों को चलने में जहाँ चलने फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीँ कई लोग गिर कर चोटिल भी हो रहें हैं,
एक ओर जहाँ भव्य दिव्य कुम्भ पर्व मनाने की तैयारी की जा रही है वहाँ दूसरी ओर आधे अधूरे कार्य कर जनता को परेशान किया जा रहा है, आखिर कब तक जनता को यूँ ही परेशान किया जाता रहेगा.

More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर, डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने दिखाया कि कैसे जलवायु-अनुकूल स्कूल बच्चों को स्वस्थ रखने और बेहतर सीखने में मदद कर रहे हैं
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने रखी देश को जगदगुरु बनाने की आधार शिला: जितेन्द्र रघुवंशी
लोकतंत्र के लिए मीडिया की निष्पक्षता जरूरी: केशव प्रसाद मौर्य