August 26, 2026

महिला सम्मान बिल पर विपक्ष का गहरा आघात:सुनील सैनी

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा महिला सम्मान बिल पर विपक्ष का गहरा आघात है, विपक्ष की मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है विपक्ष ने देश की आधी आबादी के अधिकार और सम्मान पर गहरा आघात किया है l
सुनील सैनी राज्य मंत्री का कहना है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने माता और बहनों के सर्वांगीण विकास पर उन्हें उचित भागीदारी देने के लिए महिला आरक्षण बिल का मसौदा रखा, विपक्ष ने अपनी नकारात्मक सोच से इसे विफल करने का गलत प्रयास किया , विपक्ष की यह गहरी चाल देश की नारी शक्ति को कमजोर करने की एक कोशिश थी जिसे देश की जनता एवं मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी l
आदरणीय प्रधानमंत्री जी निरंतर बहनों/मातृशक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं जैसे उज्ज्वला योजना , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि अनेक योजनाएं मातृशक्ति के लिए है सुनील सैनी राज्य मंत्री ने कहा जिस देश की मातृशक्ति मजबूत होगी वह देश भी मजबूत होगा हमें इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए परंतु विपक्ष ने मातृशक्ति के प्रति अपनी मानसिकता दर्शा दी है