
देहरादून।
उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला नेत्री सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून मे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सुलोचना ईष्टवाल का फूल बुके देकर स्वागत किया।
नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं का एक मजबूत संगठन तैयार करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण करने में महिला शक्ति की भूमिका किसी से भी नहीं है, उत्तराखंड को संवारने के लिए महिला शक्ति को ही आगे आना होगा।
सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जल्दी ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन करके सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, शिवप्रसाद सेमवाल, सीमा रावत तथा यूकेडी महिला मोर्चा के सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थीं।ं

More Stories
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां