मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। अरीना को उनके परिश्रम का फल मिला है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य की बेटियों ने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

More Stories
भारी वर्षा के कारण दो आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाया
विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास मकान गिरने की घटना में फायर सर्विस ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला
जलभराव के बीच कोतवाली लक्सर और SDRF का सफल रेस्क्यू अभियान