May 18, 2026

एडीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित

टिहरी गढ़वाल

एडीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित

टिहरी अपर–जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील बालगंगा एवं घनसाली क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि तहसील बालगंगा के एक गांव के 07 परिवार तथा घनसाली क्षेत्र के 10 गांवों के 51 परिवारों सहित कुल 58 परिवारों का आपदा के अंतर्गत विस्थापन किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त बैठक में तहसीलदार घनसाली द्वारा अवगत कराया गया है कि इन ग्रामों के प्रभावितों में से कई प्रभावितों / व्यक्तियों द्वारा विस्थापन के लिए असहमति व्यक्त की गयी है तथा इनमें से कई प्रभावित परिवार ऐसे है जिनके प्रभावित स्थल के भवन के अतिरिक्त गांव में अन्य स्थान पर दूसरा सुरक्षित भवन स्थित है।

इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि आगामी मानसून में कोई भी प्रभावित व्यक्ति / परिवार विस्थापन से वंछित न रहे। प्रत्येक प्रभावित परिवार के विस्थापन के लिए पत्रावलियों को बिन्दुवार तैयार कर 10 दिनों के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली एवं रजिस्ट्रार कानूनगो सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।