October 19, 2026

फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण हेतु जनपद में लगाए जा रहे विशेष कैंप

टिहरी गढ़वाल

फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण हेतु जनपद में लगाए जा रहे विशेष कैंप

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन में जनपद में फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के समन्वय से किसानों का पंजीकरण कार्य किया जा रहा है।

तहसील टिहरी के अंतर्गत आयोजित कैंपों में राजीव गांधी सेवा केंद्र दिखोल गांव में 33 किसानों, पंचायत भवन तिवाड़ गांव में 18 किसानों, पंचायत भवन नकोट लग्गा जौलंगी में 10 किसानों तथा पंचायत भवन लामकोट में 40 किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण कराया गया।
टिहरी में कुल 151 किसानों का पंजीकरण हुआ।

इसके अतिरिक्त घनसाली क्षेत्र में चामी, दोपी बल्ली, बजियाल गांव, पिपोला, कांडार गांव, घनसाली, बोंगा, पोली में कैंप आयोजित कर किसानों का पंजीकरण किया गया। संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से अब तक कुल 146 किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया जा चुका है।

प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में कैंपों में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

You may have missed