*हरिद्वार।*चारधाम यात्रा- मजिस्ट्रेट हेतु दो अधिकारियों को किया कार्य मुक्त*
चारधाम यात्रा-2026 के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के आदेशों के अनुपालन में जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अनिल कुमार सुनील, चकबंदी अधिकारी (प्रथम), रुड़की को दिनांक 22 मई 2026 से 05 जून 2026 तक जनपद चमोली में यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है साथ ही यज्ञ नारायण दुबे सहायक चकबंदी अधिकारी रुड़की को दिनांक 20 मई 2026 से 05 जून 2026 तक जनपद उत्तरकाशी के लिए यात्रा मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
उन्हें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में मय वाहन एवं वाहन चालक सहित जिलाधिकारी, चमोली एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें एवं सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

More Stories
महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज के जन्मोत्सव पर गूंजा धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश
हरिद्वार शहर को सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में जिलाधिकारी की पहल, यातायात बाधित कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए
रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्रवाई तेज, डिवाइडर कटों पर लगाए गए बैरिकेड