राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में आयुक्त रंजना राजगुरु ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आयुक्त रंजना राजगुरु ने जनपद टिहरी में राजस्व कार्यकलापों की समीक्षा की
रंजना राजगुरु आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद / सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट सभागार में आज शुक्रवार राजस्व कार्यकलापों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयुक्त रंजना ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष दिया। एमएमआर कार्यों के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता हेतु निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने तथा ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने न्यायालयों में लंबित वादों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टिहरी जनपद में कोर्ट केसों का व्यवस्थित निस्तारण किया जा रहा है, जो सराहनीय है।
बैठक में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने तहसीलवार कुल राजस्व वादों की स्थिति एवं प्रगति से भी आयुक्त को अवगत कराया।
इस बैठक के दौरान राजस्व न्यायालयों के कार्यकलापों की समीक्षा, वसूली की समीक्षा, तहसील के आवासीय / अनवासिय निर्माणाधीन भवनों की अघतन स्थिति, राजस्व उप निरीक्षक / राजस्व निरीक्षक चौकियों के निर्माणाधीन भवनों की स्थिति, नक्शा प्रोजेक्ट की स्थिति, अंश निर्धारण की कार्यवाही को पूर्ण करने संबंधित कार्ययोजना, मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, एग्रीस्टेक, ई-ऑफिस संचालन की प्रगति, रिकार्ड रूम/वीडिंग एवं आदि कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एसडीएम आशीष घिडियाल, एसडीएम मंजू राजपूत, एसडीएम कमलेश मेहता, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
आयुक्त रंजना राजगुरु ने टिहरी कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय एवं मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण