चारधाम यात्रा व्यवस्थाओ का जायजा लेने हरकी पौड़ी पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओ से जुड़े सभी अधिकारियों को संवेदनशील के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश
हरिद्वार। चारधाम यात्रा अपने चरम पर है तथा वर्तमान में समय में तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी एवं असुविधा न इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आज हरकी पौड़ी पहुंच कर यात्रा व्यवस्थांओ का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओ से जुड़े अधिकारियों को निर्देशन दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में अपने दायित्वो का निर्वहन संवेदनशील के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी एक स्थान पर भीड़ जमा न हो यातायात निरन्तर चलता रहे कहीं जाम की स्थिति न हो सभी अ
धिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओ की निरन्तर निगरानी कर रहे हैं तथा सभी पुलिस एवं सुरक्षा बलों यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को दुरुस्त रखने के लिए सभी को अपने दायित्वो का निर्वहन सतर्कता से करने के दिए जा रहे हैं।

More Stories
महानवमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में कन्या पूजन एवं कन्या भोज
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाया गया सत्यापन अभियान
वरिष्ठ पत्रकार के घर पर हुई चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा