May 31, 2026

शिवा पुत्र कुलदीप सिंह को उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया गया

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग
शिवा पुत्र कुलदीप सिंह, आयु लगभग 22 वर्ष, वर्तमान में मदमहेश्वर मंदिर के समीप थे। उक्त यात्री की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई थी। प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक यात्री को दो बार हार्ट अटैक आ चुका है, जिसके कारण उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई है तथा तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता थी।
यात्री वर्तमान में दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में स्थित था। स्थल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मैनुअल रेस्क्यू में अत्यधिक समय लगने की संभावना थी, जिससे मरीज के जीवन पर गंभीर जोखिम उत्पन्न हो सकता था। चिकित्सकीय आपातकाल की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त यात्री का मद्महेश्वर से एयर ऐम्बुलेन्स के माध्यम से समय सांय 06ः03 बजे रेस्क्यू कर उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया गया है।
यात्री विवरण,
नाम – शिवा
पिता – कुलदीप सिंह
आयु – लगभग 30 वर्ष