*सप्तऋषि के पास हाईवे पर हुए वाहन दुर्घटना के जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश*
*हरिद्वार ।आज दिनांक 1 जून 2026 प्रात 7:30 बजे के लगभग सप्तऋषि के पास हाईवे पर ट्रक नंबर UK08 CB8077 एवं बस नंबर AR06C 9063 कि टक्कर होने से यात्री बस हाईवे पर पलट गई तथा ट्रक श्रीराम ढाबा में जा घुसा। यात्री बस में 45 यात्री सवार थे,जो राजस्थान से थे। जिसमें 36 यात्री घायल हो गए थे, जिनको उपचार हेतु मेला चिकित्सालय में भेजा गया था तथा एक महिला यात्री की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसकी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार/जांच मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि वह बस दुर्घटना की कारणों की जांच करते हुए 05 दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

More Stories
महानवमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में कन्या पूजन एवं कन्या भोज
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाया गया सत्यापन अभियान
वरिष्ठ पत्रकार के घर पर हुई चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा