श्री गीता आश्रम में पुरुषोत्तम मास में श्रीजी पाठ सेवा संस्थान पेटलावद झाबुआ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के माध्यम से आज पंचम दिवस पर भागवत व्यास परम विदुषी देवी वैष्णवी द्वारा भगवान की बाल लीलाओं का एवं ब्रिज में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया आज की कथा में मुख्य अतिथि के रूप में आवाहन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी जी महाराज पर्यावरण बाबा ने पधार कर भक्तों को आशीर्वाद दिया और उत्तराखंड में पर्यावरण वृक्षारोपण एवं सभी भक्तों से पेड़ लगाने का आवाहन किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण से शुद्धता बनी रहती है और यह संदेश दिया सांसे कम हो रही है आओ पेड़ लगे हम। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता कार्यक्रम संचालक भानु मित्र शर्मा कृष्ण आधार मिश्रा त्रिभुवन उपाध्याय एवं कार्यक्रम संयोजक मुख्य अजमान विनोद जी पुरोहित चेतन जी पुरोहित व्यास परिवार भट्ट परिवार आचार्य सौरभ प्रेम प्रसाद एवं अनेक भक्तगण उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई रंगीन एलईडी लाइटें
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक कांवड़ की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का जायजा लेने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल जीरो ग्राउंड पर देर रात्रि पहुंचे
दिनांक 07-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 44 लाख 38 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके